खौफनाक अंत! 2 साल पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अंजाम, मायागंज में मिली पति की लाश—पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के गुड़गम्मा गांव से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में बताई जा रही है घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतक की पत्नी ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।मृतक की पत्नी के अनुसार, करीब दो साल पहले सौरभ कुमार से उसकी लव मैरिज हुई थी शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। स्थिति इतनी खराब हो गई कि उसके पति ने उसे उसकी बुआ के घर पहुंचा दिया था।पत्नी ने बताया कि वह अपनी बुआ के घर रह रही थी। इसी दौरान उसे किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से जानकारी मिली कि उसका पति मायागंज अस्पताल में है। सूचना मिलने के बाद वह मायागंज पहुंची। वहां पहुंचने पर उसने अपने पति को मृत अवस्था में पड़ा देखा।पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और उसके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। पत्नी ने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हालांकि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ और अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है
