पंचायत भवन जगदीशपुर में डॉ भीमराव अम्बेडकर कल्याण समिति की बैठक
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
आज दिनांक18 जुलाई 2026 को पंचायत भवन जगदीशपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति की बैठक पूर्व सांसद जमुई सह पूर्व विधायक धौरैया माननीय श्री भूदेव चौधरी के संरक्षण की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जगदीशपुर प्रखंड परिसर कार्यालय के आगे निर्मित डाo भीम राव अंबेडकर प्रतिमा सौंदर्यीकरण पर विचार एवं मंथन किया गया साथ ही उपस्थित समिति के सदस्यों ने अंबेडकर के विचारों को आत्मसात के साथ लोग कैसे अंबेडकर के विचारों को अपनाये एवं समाज शिक्षित और संगठित बने एवं बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर जगदीशपुर प्रखंड के उप प्रमुख मोतीलाल रजक जगदीशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल अध्यक्ष शंकर पासवान उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा सचिव सुरेश प्रसाद हरि कोषाध्यक्ष आनंदी प्रसाद सिंह फुलेश्वर सिंह मनोज कुमार सिंह बासुकी चौधरी हरेराम महतो पवन कुमार शर्मा मनोज तांती अरविंद पासवान जलधर दास शंकर भानु योगेंदर दास एवं अशोक चौधरी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे
