ठाकुरगंज में विशेष यूडीआईडी शिविर आयोजित, दिव्यांगजनों के लंबित आवेदनों का होगा त्वरित निष्पादन

ठाकुरगंज में विशेष यूडीआईडी शिविर आयोजित, दिव्यांगजनों के लंबित आवेदनों का होगा त्वरित निष्पादन

ठाकुरगंज: दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने और लंबित यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) आवेदनों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को विशेष मिशन मोड यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों का मेडिकल मूल्यांकन किया गया। इसके साथ ही यूडीआईडी पंजीकरण, पात्र लाभार्थियों के यूडीआईडी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर उनकी लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है, ताकि वे समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं उनके अभिभावकों से अपील की कि वे इस विशेष शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा यह शिविर उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि ऐसे विशेष शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों के लंबित यूडीआईडी आवेदनों का तेजी से निपटारा कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!