निःशुल्क स्टॉक मार्केट एजुकेशन क्लास का भव्य आयोजन Groww Karo Stock Market Academy की ओर से आज वृंदावन हॉल, जवारीपुर बृंदावन हॉल भागलपुर में निःशुल्क स्टॉक मार्केट एजुकेशन क्लास का भव्य आयोजन किया गया।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

निःशुल्क स्टॉक मार्केट एजुकेशन क्लास का भव्य आयोजन
Groww Karo Stock Market Academy की ओर से आज वृंदावन हॉल, जवारीपुर बृंदावन हॉल भागलपुर में निःशुल्क स्टॉक मार्केट एजुकेशन क्लास का भव्य आयोजन किया गया।

 

भागलपुर कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गान से की गई इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम लोगों को शेयर बाजार की सही जानकारी देना तथा उन्हें बेसिक से एडवांस स्तर तक स्टॉक मार्केट की शिक्षा प्रदान करना हैं इस निःशुल्क कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खास बात यह रही कि सभी के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग शेयर बाजार की शिक्षा प्राप्त कर सकें।

इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन डायरेक्टर प्रशांत कुमार सर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं पानी की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। Groww Karo Stock Market Academy का उद्देश्य केवल स्टॉक मार्केट की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक बनाना और उन्हें सही शिक्षा के माध्यम से वित्तीय बाजार को समझने में सक्षम बनाना है। संस्था भविष्य में भी इसी तरह के निःशुल्क शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयारी में जुट गई है
संस्था के मीडिया प्रभारी मनीष दास ने कहा कि अभी आगाज है और परिणाम तो बाकी है सपना है पूरे बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का
इस इस निःशुल्क क्लास में मुख्य रूप से संस्था के रुचि कुमारी सीएफओ ने कहा कि सभी वर्गों के लोगों के लिए यह काम बहुत ज़रूरी है ।क्योंकि रुपया को growth करने का एक मात्र शेयर बाजार में है बशर्ते सीखना होगा। सुमित कुमार, प्रिंस कुमार,सन्नी शरीन, शुभम प्रकाश, प्रीतम केजरीवाल, सागर कुमार, दमन सिंह, गौतम, सोनू यादव जी ने अहम भूमिका निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!