आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में आज कक्षा प्रथम एवं द्वितीय में अध्ययनरत भैया-बहनों के अभिभावकों की गोष्ठी संपन्न हुई। रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार, वाटिका प्रमुख अनिता सिन्हा, मातृ भारती अध्यक्ष मधु प्रिया मंडल, उपाध्यक्ष प्रीति साव, कोषाध्यक्ष तनुजा भारती एवं अभिभावक गोष्ठी अध्यक्ष एकता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत एवं परिचय श्रीमती राजेश्वरी देवी ने तुलसी पौधा भेंट कर किया। उद्देश्य कथन अनिता सिन्हा ने प्रस्तुत किया। अपनी बात के अंतर्गत ईरा सिन्हा ने विद्यालय के दिशा-निर्देश एवं अनुशासन से अभिभावकों को परिचित कराया। इस अवसर पर भैया-बहनों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा पृथ्वी एवं पेड़-पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित कार्यक्रम को अभिभावकों ने काफी सराहा। अभिभावकों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सतत संवाद एवं समन्वय बना रहे। उन्होंने कहा कि बालकों में संस्कार, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण की भावना एवं नैतिक मूल्यों का विकास परिवार और विद्यालय के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। अभिभावकों को बच्चों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हुए उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में एकता कुमारी ने विद्यालय की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन बबीता कुमारी ने किया तथा मंच संचालन ईरा सिन्हा ने किया। अंत में शांति मंत्र के पश्चात् भैया बहनों की उत्तर पुस्तिका का अवलोकन एवं वाटिका लैव भ्रमण कराया गया ‌तथा भैया- बहनों के बीच हिंदुस्तान ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले सभी भैया बहनों को प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र देकर सम्मानित गया । कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के आचार्य/दीदीजी एवं अभिभावकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!