मध्य विद्यालय जगदीशपुर में बैगलेश शनिवार मनोरंजन के साथ शैक्षणिक कौशल विकास जागरूकता अभियान
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
मध्य विद्यालय जगदीशपुर में शनिवार को बैगलेश डे में पाठ्य पुस्तक से हटकर ख़ुशनुमा वातावरण में बच्चे सामाजिक जीवन में अपने-आपको अनुकूलित करने हेतु अपने ज्ञान कौशल का विकास करते हैं । इस दिन बच्चे अभ्यास कर सीखने का प्रयास करते हैं। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि बच्चे इस दिन सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्य करते है जैसे पर्यावरण संरक्षण , नशामुक्त समाज का निर्माण, भष्टाचार मुक्त समाज, आपदा से संबंधित व्यवहारिक अभ्यास तथा अन्य सामाजिक अंधविश्वास । इसी से संबंधित इस शनिवार बच्चों ने प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के तहत कागज एवं कपड़े के बैग निर्माण करने का अभ्यास किया । वहीं मध्य विद्यालय जगदीशपुर में संकुल स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक समन्वयक सह वरीय प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता आयोजित किया गया जिसमें वर्ग एक, दो और तीन के नामित शिक्षक ने भाग लिया । बैठक निपुण मिशन , चहक , पठन पर्व सहित अन्य विषय पर समीक्षा किया गया तथा वर्ग कक्ष में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण करने पर जोर दिया गया । इस अवसर वीणा कुमारी , प्रतिमा मिश्रा , शाहिना खातून, पुष्पलता कुमारी , मीनाक्षी कुमारी , प्रीति कुमारी , संगीता कुमारी , सुनीता कुमारी , पिंकु कुमारी , कैन्हया लाल , मनोरंजन कुमार, परेश कुमार सहित संकुल नामित शिक्षक उपस्थित रहे ।
