तातारपुर में अपराध की बड़ी साजिश नाकाम! कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की बाइक और मोबाइल

तातारपुर में अपराध की बड़ी साजिश नाकाम! कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की बाइक और मोबाइल

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे।वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर अवैध शराब, आर्म्स और मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ-साथ चोरी और छिनतई के हॉटस्पॉट पर लगातार छापेमारी की जा रही है इसी अभियान के दौरान 18 सितंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय चौक में कुछ अपराधी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की तैयारी में अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं।सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में नगर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और तातारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने सराय चौक के पास कार्रवाई की।पुलिस के मुताबिक, मौके से अमन कुमार उर्फ अमर यादव, पिता राजेश यादव और नितेश कुमार, पिता भोला प्रसाद यादव, दोनों निवासी अनाथालय रोड, नाथनगर, भागलपुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 01 देसी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल और 02 मोबाइल फोन बरामद किए बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराध को अंजाम देने की कथित तैयारी पर रोक लगी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से आया और दोनों आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से संबंध है या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!