मध्य विद्यालय जगदीशपुर में
सह शैक्षिक गतिविधि में दिखा बच्चों की प्रतिभा
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में आयोजित हो रहे अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन में शुक्रवार को सभी विद्यालयों सह शैक्षिक गतिविधि अवलोकन करते हुए मूल्यांकन किया गया । इसमें बच्चों ने अपने अपने रूचि के विषय में प्रदर्शन किए। मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने इस मूल्यांकन के बारे कहा कि यह बच्चों से अधिक शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे शिक्षक बच्चों व्यक्तिगत गुणों से अवगत होते है जिससे बच्चे विशेष को उस क्षेत्र में आगे बढ़ने में योगदान दे सके । खास कर यह गतिविधि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य पूर्व व्यवसायिक शिक्षा के लिए सेतु का कार्य करता है । यह मूल्यांकन विभिन्न विद्यालयों प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह, राजकिशोर ठाकुर, प्रणव कुमार पाण्डेय, राजन कुमार झा , बिवेकानंद झा , वासुदेव, सुभाष चंद्र पासवान, चंदन कुमार, श्रवण रजक, संजीव कुमार ठाकुर, सदानंद कुमार सहित सभी प्रधानाध्यापक तथा प्रधान शिक्षक नेतृत्व में आयोजित किया ।
