जगदीशपुर हॉस्पिटल चौक पर बाइक से दारू बरामद
संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
आज जगदीशपुर हॉस्पिटल चौक के समीप एक बाइक सवार बैग में दारू लेकर झारखंड से आ रहा था लेकिन जगदीशपुर थाने की पुलिस की गस्त गाड़ी हॉस्पिटल चौक के पास खड़ी थी बाइक सवार लड़के ने पुलिस को देखकर एक भागलपुर से आ रही ट्रक में ठोकर मार दिया जिससे कि उसकी गाडी गिरते ही कुछ दारू का बोतल फट जाने के कारण बैग से दारू टपकना शुरू हो गया वहां पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गया उस भीड़ का फायदा उठा कर बाइक सवार लड़का बाइक छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने लड़के को पकड़े का काफी प्रयास किया लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर लड़का भाग गया मौके से जगदीशपुर पुलिस ने दारू के साथ बाइक जब्त कर थाने लेकर आई पुलिस लड़के की तलाश कर रही है
