डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
एक अपराधकर्मी को 2 देशी कट्टा, 2 खोखा, तथा 36 जिंदा कारतूस के साथ सुल्तानगंज थाना अंतर्गत किया गया गिरफ्तार
ऐंकर – भागलपुर
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध आग्नेयास्त्र के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ती पुलिस की दबिश को देखते हुए अवैध आग्नेयास्त्र रखने एवं उसके उपयोग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में प्राप्त जानकारी के आधार पर सुल्तानगंज थानान्तर्गत कस्माबाद में बबलू मंडल, के घर पर अवैध आग्नेयास्त्र रखे होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसकी बरामदगी की जा सकती है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर एवं सुलतागंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में सुलतानगंज थानान्तर्गत कसमाबाद में बबलू मंडल पिता जगदम्बी मंडल के घर पर विधिवत् छापामारी किया गया जहाँ तालाशी के कम में 2 देशी कट्टा, 36 जिंदा कारतूस, 1 पिलेट तथा 2 खोखा के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी के पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त बबलू मंडल से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा दिए गए स्वीकारोक्ति बयान में उनके घर से बरामद अवैध आग्नेयास्त्र को अपना बताते हुए उक्त आग्नेयास्त्र को अपने कब्जे में रखने तथा अपने घर में सुरक्षित रूप से छिपाकर रखे जाने की बात स्वीकार की गई। अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान एवं बरामदगी के आधार पर मामले में अग्रतर आवश्यक एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – नवनीत कुमार डीएसपी लाॅ इन ऑडर
