भागलपुर में 137 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने बैच पहनाकर दी शुभकामनाएं

भागलपुर में 137 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने बैच पहनाकर दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर जिले में 137 एएसआई का प्रमोशन सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है प्रमोशन के बाद भागलपुर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने सभी प्रोन्नत सब इंस्पेक्टर को बैच पहनाकर शुभकामनाएं दीं
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में सब इंस्पेक्टर की उपलब्धता से पुलिसिंग को और मजबूती मिलेगी खासकर केस के अनुसंधान में इसका सीधा फायदा होगा उन्होंने कहा कि जिले में अधिक सब इंस्पेक्टर होने से मामलों के अनुसंधान में परेशानी नहीं होगी और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी के अनुसार काम करने में सहूलियत मिलेगी प्रमोशन के बाद 137 एएसआई अब सब इंस्पेक्टर के पद पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!