हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में

हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में हिंदी दिवस पर भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, चित्रांकन तथा रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में सौम्या , दीक्षा , रेशम, रिमझिम, आंचल, पलक, शबनम, आराध्या ,ईशा सहित दर्जनों छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिए। इस अवसर संचालक आशुतोष चंद्र मिश्र ने हिंदी के संवैधानिक महत्व के बारे में छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि हिंदी मन , प्रेम और भारत जन की भाषा है । हिंदी भारत की विभिन्न भाषाई संस्कृतियों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए युवाओं को अपनी मातृभाषा और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है । इस कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी ,कर्मी राजकिशोर, वृंदा , सुशीला , रिंकू , बाबूलाल सहित सभी छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!