बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की बड़ी उपलब्धि: सीड जर्मिनेटर डिजाइन को भारत सरकार से मिला पंजीकरण, बीज गुणवत्ता जांच होगी आसान और किफायती

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ‘सीड जर्मिनेटर’ डिजाइन को भारत सरकार से मिला पंजीकरण
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित “सिंगल चैंबर सीड जर्मिनेटर इंसुलेटेर सह नोबल गैस (जेनॉन गैस) फॉर जर्मिनेशन ऑफ प्लांट सीड्स” के डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पंजीकृत कर लिया गया है। यह उपकरण बीज परीक्षण एवं बीज की गुणवत्ता जाँच के लिए तैयार किया गया है और ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत पर काम करता है। अंकुरण कक्ष के इंसुलेशन के लिए इसमें नोबल गैस (जेनॉन) का उपयोग किया जाता है, साथ ही अल्ट्रासोनिक ह्यूमिडिफायर और ऑक्सीजन सिलेंडर भी इसमें लगाए गए हैं, जिससे की बीज गुणवत्ता को जाँचने में त्रुटि की संभावना न के बराबर होगी।
कहाँ होगा उपयोग
इस उपकरण का उपयोग बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं तथा सरकार द्वारा संचालित बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं में किया जा सकता है। विश्वविद्यालय आगे इसका उत्पाद तैयार कर विभिन्न कंपनियों को समझौता ज्ञापन (एमओयू) के लिए आमंत्रित करेगा। माननीय कुलपति डा. डी. आर. सिंह ने बीज विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. फिजा अहमद एवं विभाग के वैज्ञानिकों डॉ. अरुण कुमार, डॉ. मुकेश कुमार , डॉ. आनंद कुमार, डॉ. राज किशोर कुमार एवं डॉ. अशोक कुमार को उनके अथक प्रयास के लिए सराहना करते हुये बधाई दी है। वैज्ञानिकों द्वारा इस तकनीक में नोबल गैस के प्रयोग से उर्जा संरक्षण द्वारा कृषि में नवाचार के रूप में एक उपलब्धि माना जा सकता है।
नोबल गैस आधारित सीड जर्मिनेषन विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस उपकरण का प्रयोग देश की बीज गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं कम खर्च में किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय आगे इसका उत्पाद तैयार कर विभिन्न कंपनियों को एमओयू के लिए आमंत्रित करेगा। यह अपने आप में एक अनूठा डिजाइन है।
डॉ. दुनिया राम सिंह, कुलपति, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!