डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
पूर्व रेलवे ने मालदा मंडल में गैर-इंटरलॉक्ड समपार संख्या 48 को समाप्त कर रेल एवं सड़क सुरक्षा को किया और अधिक सुदृढ़
*एक सीमित ऊँचाई वाला सबवे स्थापित किया गया है।
कोलकाता, 23 नवंबर, 2026:
रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व रेलवे ने महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय के गतिशील नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सुरक्षा के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति को आगे बढ़ाते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने 21 नवंबर, 2026 को एक गैर-इंटरलॉक्ड समपार को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया।
श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मंडल की निकट निगरानी में तिनपहाड़ जंक्शन–राजमहल रेलखंड पर स्थित समपार संख्या 48 को सीमित ऊँचाई वाले सबवे का निर्माण कर स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इस गैर-इंटरलॉक्ड समपार के समाप्त होने से संभावित दुर्घटनाओं का एक बड़ा जोखिम दूर हुआ है, जिससे रेल परिचालन के साथ-साथ सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी काफी बढ़ गई है। यात्रियों के लिए इस इंजीनियरिंग कार्य से यात्रा अधिक सुरक्षित एवं आरामदायक होगी। इससे समपारों पर होने वाली दुर्घटनाओं का जोखिम समाप्त होगा, समपारों के निकट ट्रेनों को अचानक रोकने अथवा विलंबित होने की स्थिति से बचा जा सकेगा तथा ट्रेनों का परिचालन सुचारु एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित होगा। यह उपलब्धि उपयुक्त इंजीनियरिंग उपायों के माध्यम से अपने नेटवर्क में समपारों को समाप्त करने के प्रति पूर्व रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
गैर-इंटरलॉक्ड समपार संख्या 48 को स्थायी रूप से बंद करना यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक रेल यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क यात्रियों के निर्बाध आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
