डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
जनहित में त्वरित कार्रवाई: भण्डारवन की वर्षों पुरानी पेयजल पाइपलाइन समस्या का हुआ समाधान
भागलपुर जिला के ग्राम पंचायत गोवरॉय के वार्ड नंबर 3 के ग्राम भण्डारवन* में PHED जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई थी, जिसने धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लिया था। इस लीकेज के कारण आसपास के कई खेतों में पानी जमा हो रहा था और वार्ड के अधिकांश घरों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुँच पा रहा था। इस विषय को लेकर मैंने लगातार निचले स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक शिकायत की तदोपरांत मुख्यालय स्तर से लिए गए संज्ञान के परिणामस्वरूप आज लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) एवं अनुमंडल पदाधिकारी (Sub-Divisional Officer) स्वयं क्षेत्रीय संवेदक के साथ स्थल पर पहुँचे। शाम के अंधेरे और बारिश के बीच भी अधिकारियों ने मौके पर खड़े रहकर मेरी उपस्थिति में पाइपलाइन के लीकेज की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराया। इस मरम्मत कार्य के दौरान ग्राम भण्डारवन के स्थानीय निवासियों और विशेष रूप से वहाँ के ऊर्जावान युवाओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस संवेदनशील और त्वरित पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय, PHED मुख्यालय, संबंधित अभियंताओं तथा भण्डारवन के सभी सहयोगी ग्रामीणों व युवाओं का हार्दिक आभार।*
