पिरपैंती में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे विधायक, बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही पर सख्त चेतावनी
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर के पिरपैंती विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विधायक मुरारी पासवान ने विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मध्य विद्यालय महेशपुर, मध्य विद्यालय महादेवटीकर और मध्य विद्यालय सिमानपुर का निरीक्षण किया दौरे के क्रम में विधायक ने स्कूल कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। वहीं, स्कूल के बच्चों से भी सीधे संवाद कर पढ़ाई की स्थिति और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बुके देकर विधायक का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि पिरपैंती क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, पिरपैंती में इंटर स्तरीय हाई स्कूल खोले जाने को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत कराने की बात भी कही।विधायक के इस दौरे से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में उम्मीद जगी है कि क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा
बाइट — मुरारी पासवान पिरपौती विधायक भागलपुर
