कुशल नेतृत्व एवं जदयू कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत साथ ही जनता में विश्वास का परिणाम को कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश को सम्मान दिलाया।

कुशल नेतृत्व एवं जदयू कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत साथ ही जनता में विश्वास का परिणाम को कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश को सम्मान दिलाया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान में बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों के बीच कहलगांव विधानसभा क्षेत्र को शीर्ष पांचवें स्थान प्राप्त होने की उपलब्धि पर जदयू के वरिष्ठ नेता श्री सुड्डू साईं ने अपने आवास पर कहलगांव के माननीय विधायक श्री शुभानंद मुकेश को अंग-वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उपस्थित जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे भागलपुर जिला संगठन के लिए गर्व का विषय है तथा आने वाले समय में भी भागलपुर जिला संगठन इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगा।
सुड्डू साईं ने कहा कि यह उपलब्धि विधायक श्री शुभानंद मुकेश के कुशल नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत एवं जदयू की नीतियों के प्रति आमजन के बढ़ते विश्वास का परिणाम है।

विधायक श्री शुभानंद मुकेश ने सम्मान के लिए श्री सुड्डू साईं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने श्री सुड्डू साईं को जनता दल (यूनाइटेड) के राज्य परिषद सदस्य मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दीं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्षगण विजय मंडल, ब्रजेश सिंह, गुरुदेव मंडल, ललन कुशवाहा के साथ-साथ कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!