रिपोर्टर – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
9798944840
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में
ऐंकर –भागलपुर जिले के ईसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरपैंती के रिफातपुर गांव में प्रेम-प्रसंग का एक मामला उस वक्त हिंसक रूप ले बैठा जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहम्मद मेहरबान का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था और दोनों चोरी-छिपे मिला करते थे। इसी क्रम में लड़की घर से शौच जाने के बहाने खेत की ओर गई जहां वह अपने प्रेमी से बातचीत कर रही थी।इसी दौरान लड़की की बहन की नजर दोनों पर पड़ गई। बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी घटना की सूचना मिलते ही ईसीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले आई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
