विजिलेंस ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JE) अमित कुमार और तकनीशियन सौरभ कुमार को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नया बिजली कनेक्शन चालू कराने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने तिलकामांझी स्थित कचहरी बिजली उपकेंद्र में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद की। डीएसपी मिथिलेश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी।
बाइट –मिथिलेश कुमार
