किशनगंज जिला: तुलसिया हॉल्ट के पास युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
किशनगंज से मोहम्मद मुजाहिद की रिपोर्ट
किशनगंज जिला के तुलसिया हॉल्ट के पास आज सुबह करीब 10 बजे एक बेहद दुखद घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार एक युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।
फिलहाल युवक की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
(नोट: आत्महत्या जैसे मामलों में कारण की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही की जाती है।)
