राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप, मंदिरों के बाद रेलवे लाइन पर संकट, कटाव का मंत्री ने लिया जायजा

राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप, मंदिरों के बाद रेलवे लाइन पर संकट, कटाव का मंत्री ने लिया जायजा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर में गंगा नदी का कहर लगातार जारी है नवगछिया के राघोपुर में भीषण कटाव से हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं कटाव की चपेट में आने से तटबंध के साथ दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर भी ध्वस्त हो चुके हैं लगातार बिगड़ते हालात के बीच आज बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ई० कुमार शैलेंद्र ने राघोपुर पहुंचकर कटाव का जायजा लिया मंत्री ने मौके पर मौजूद अभियंताओं से कटाव की स्थिति की जानकारी ली और बचाव कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि गंगा अपना रास्ता बना रही है और अब हमें संघर्ष करना है कटाव को रोकने के लिए लगातार काम किया जा रहा है वहीं कटाव प्रभावित लोगों के पलायन को देखते हुए उनके रहने और खाने की व्यवस्था करने की भी बात कही गई है मंत्री ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाने की तैयारी की जा रही है और कई एजेंसियों से बातचीत की गई है रेलवे लाइन को कटाव से बचाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मां दुर्गा और बजरंगबली ने आहुति दे दी अब हम लोग सर्वाइव करेंगे और इसे स्टेबल भी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!