डेस्क बिहार भागलपुर
18-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
नवगछिया मड़वा-सहोरी बहियार में 14 वर्षीय लड़के का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
भागलपुर नवगछिया के मड़वा-सहोरी बहियार में 14 वर्षीय लड़के का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी घटनास्थल पर नवगछिया एसपी वैभव शर्मा भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली बताया जा रहा है कि लक्की का ननिहाल हरियो में है, जहां वह रहकर टोटो चलाता था उसका पैतृक घर खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अरेया में बताया जा रहा है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है
