सहयोग शिविर में डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

सहयोग शिविर में डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ (जन सेवा अभियान) में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने भाग लिया। दोनों अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित आम नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, एसएसपी ने नागरिकों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या शिकायत की स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस से संपर्क कर विधिसम्मत समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
अधिकारियों ने कहा कि ‘सहयोग शिविर’ का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम लोगों तक प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। भागलपुर पुलिस जनसहभागिता, सुशासन तथा नागरिकों को सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!