भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला आयोजित, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर। टाउन हॉल, भागलपुर में मंगलवार को ऊर्जा मंत्री, बिहार सरकार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की अध्यक्षता में ‘सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मेले के दौरान आम लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने, सोलर योजनाओं तथा सोलर लोन से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई। लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं और ऋण सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए मेले में लोगों की अच्छी रुचि देखने को मिली।
कार्यक्रम को लेकर भागलपुर पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों ने कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
