भागलपुर पहुंचे खान एवं भूतत्व कला एवं सांस्कृतिक विभाग के मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
ऐंकर भागलपुर: बिहार सरकार के खानन एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी के भागलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया भागलपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, अंगवस्त्र और बुके भेंट कर मंत्री का भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा विधायक रोहित पांडे और जिला अध्यक्ष संतोष साह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि वे भागलपुर में आपातकाल (इमरजेंसी) के 50 साल पूरे होने पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी को यह बताना बेहद जरूरी है कि कांग्रेस के शासनकाल में लगा आपातकाल क्या था और उसने देश के संविधान को किस तरह प्रभावित किया था। उन्होंने याद दिलाया कि भागलपुर से भी कई लोगों ने आपातकाल के विरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था वहीं, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (अति पिछड़ा मोर्चा) प्रिंस मंडल ने मंत्री के पहले भागलपुर आगमन पर हर्ष जताते हुए कहा कि उनके आने से जिले में कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नया बढ़ावा मिलेगा स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था
बाइट — डॉ प्रमोद चंद्रवंशी खनन एवं भूतत्व तथा कला एवं सांस्कृतिक मंत्री बिहार
