मानवाधिकार टीम ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती अनोखे ढंग से मनाई

 

भागलपुर मुख्यालय के व्यस्त चौराहे पर सैकड़ों हेलमेट का किया वितरण

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर।भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के भागलपुर टीम ने अनोखे ढंग से उनकी जयंती मनाई। भागलपुर के यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में शहर के व्यस्त चौराहे यथा कचहरी चौक,मनाली चौक, खलीफाबाग चौक, तिलकामांझी चौक,जीरो माइल चौक और लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास चौक पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया।इस क्रम में सैकड़ों जरुरतमंदों के बीच हेलमेट वितरण किया साथ ही जो यातायात नियमों का पालन करते दिखे उसे गुलाब देकर उनका सम्मान किया।इस कार्यक्रम के संयोजक संगठन के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद कश्यप रहे और कार्यक्रम के संरक्षक की भूमिका मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने निभाया। इस मौके पर संगठन का सहयोग पुलिस उपाधीक्षक के साथ साथ इंफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर श्री सुकेश कुमार और लोदीपुर थाना के पुलिस निरीक्षक श्री रौशन रजक ने किया।संगठन के पदाधिकारियों में विकास कुमार, सुंदर लाल हजारी,धर्मवीर सिंह,संजीव कुमार,योगेश कुमार वर्मा,सुरज कुमार,रौशन चौधरी,बंटी कुमार,शशि भूषण कुमार,हर्ष कुमार व अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद तमाम पुलिस पदाधिकारियों को संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!