जिला कांग्रेस भवन दीपनगर में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर।जिला कांग्रेस भवन दीपनगर में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में *“भीम शक्ति संवाद”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके उपरांत उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन उनके योगदान एवं उनके द्वारा बनाए गए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित,शोषित एवं पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा, समानता और भाईचारे का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
“भीम शक्ति संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, संविधान की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के पुर्व उपाध्यक्ष मुज्जफर अहमद,अमित आनंद,आशुतोष राय,दिलीप लाल,अमित मिश्रा,प्रमोद मंडल,भानु यादव ,पुष्पज राज ,सियाराम दास,नवीन मंडल ,मो जुनाब ,गंगेश,युवा कांग्रेस के का अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ,नीरज कुमार ,राकेश यादव,अभिजीत,अभिषेक आनंद ,सुमित साह,रजनीश कुमार,देव आर्या उपस्थित रहे।
