Sakti जिले के अंतर्गत आने वाले सिंघीतराई गांव में स्थित वेदांता पावर प्लांट में सोमवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम के दौरान बॉयलर का ट्यूब फटने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में वहां मौजूद कई मजदूर आ गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब तक 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई मजदूरों के बुरी तरह झुलसने की भी सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अभी भी प्लांट के अंदर फंसे हो सकते हैं।
Sakti के पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर के अनुसार, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों और घायलों की संख्या आगे और बढ़ सकती है।
यह घटना Singitarai village में स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट परिसर में हुई है।
