जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर।
14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को जिला राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष भागलपुर चंद्रशेखर प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, जिला राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की टीम प्रदेश कार्यालय पटना में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु शामिल हुए।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्षश्री उदय नारायण चौधरी ने किया। कार्यक्रम अतिथि के रूप में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल उपस्थित हुए। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कांति सिंह, पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम, पूर्व मंत्री श्री प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तनवीर हसन, पूर्व विधायक श्री भूदेव चौधरी पूर्व विधायक श्रीमती स्वीटी सीमा हेंब्रम, पूर्व विधायक और कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व विधायक श्री सतीश दास पूर्व विधायक श्री चंद्रहास चौपाल प्रदेश मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक श्री शक्ति यादव सहित दर्जनों राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक विधान परिषद पूर्व विधान परिषद के उपस्थिति में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भागलपुर जिला से मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव नाथनगर के विधानसभा प्रत्याशी शेख जियाउल हसन प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा राजद नेता शिशुपाल भारती उमरताज अंसारी अत्यंत पिछड़ा अध्यक्ष नट बिहारी मंडल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सीमा जयसवाल सुल्तानगंज प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव अरविंद यादव चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव भोपाली यादव प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रिंकु राज, जिला महासचिव शिशिर पटेल घनश्याम शर्मा समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।
