14 अप्रैल 2026 को जनता दल यूनाइटेड, जिला कार्यालय भागलपुर स्थित कर्पूरी सभागार में संविधान निर्माता भारत-रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के साथ जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता जी के नेतृत्व में मनाई गई।

14 अप्रैल 2026 को जनता दल यूनाइटेड, जिला कार्यालय भागलपुर स्थित कर्पूरी सभागार में संविधान निर्माता भारत-रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के साथ जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता जी के नेतृत्व में मनाई गई

इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं युवा साथियों ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि बाबा साहेब का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके जीवनकाल में था।

इस अवसर पर यह भी बताया गया कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जनता दल यूनाइटेड बाबा साहेब के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलकर “न्याय के साथ विकास” के मूल मंत्र को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सम्मान और अवसर पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देंगे तथा एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
संजय राम , प्रदीप कुशवाहा, शैलेन्द्र तोमर,शेखर पांडे,चंद्रशेखर मिश्रा, शबाना दाऊद,संजीव चंद्रवंशी,संजय यादव,हीरा पांडे , रेनू सिंह,प्रो डॉ आनंद कुमार, रोजी रानी ,राजीव सिन्हा , गोलू मंडल,कुणाल शाह ,बृजेश सिंह,दीपक शाह, संतोष पटेल,अनुज सिंह,गुरुदेव मंडल, ललन कुशवाहा,दुर्गेश शाह,शालिनी साह,सीपू मंडल,शाबान खान,अशोक सिन्हा,मनीष कुमार,मोहसिन, शंकर भानु ,अखिलेश सिंह, अनन्त कुमार,सुनील कुमार, गौतम कुमार, गोपाल झा, मनोज कुमार, जनार्दन मंडल, पवन कुमार, अमित कुमार के साथ-साथ काफी तादाद में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!