डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बाढ़ राहत शिविर में जगदीशपुर अंचल अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिविर में रह रहे बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य लोगों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा,यूको आर सी टी बैंक,पशु पालन जैसे कई अन्य विभागों द्वारा आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया गया।
भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया इस कार्यक्रम को बाढ़ आपदा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में मौजूद बच्चों को पोषण आहार के रूप में दूध एवं बिस्किट वितरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य और बच्चों की पठन पाठन को ध्यान में रखते हुए इस तरह की गतिविधियां लगातार आयोजित की जाएंगी। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।आपदा मित्र मोहम्मद मुस्तकीम के द्वारा बाढ़ राहत आपदा शिविर केंद्रों पर प्रशिक्षण के दौरान सर्प दंश से बचाव हेतु जीवन सुरक्षा के संबंध को लेकर बताया गया कि आपदा आने से पूर्व हम सभी ने डेमो दिया जिसमें अपने आपको बाढ़ के पानियों में आने वाले विषैले जानवर में सर्प के दंश से बचाव करने के लिए शरीर के किन्हीं भी अंगों पर साँपों द्वारा काटने पर उस जगह को हल्के कपड़े/रसियों से बांध कर तुरंत नजदीकी स्वास्थ शिविर पर पहुंच कर चिकित्सकों द्वारा इलाज लेकर इन तरह की उपायों को करने से हमारी जान बच सकती है ।हमारे साथ आपदा मित्र सहयोगी गोविंद कुमार एवं अन्य उपस्थित हैं।
