पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में बाढ़ राहत शिविर में योगाभ्यास का शुभारंभ
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर। पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान स्थित बाढ़ राहत शिविर में बुधवार सुबह सात बजे से योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जगदीशपुर अंचल अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिविर में रह रहे बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य लोगों को योग कराया गया।
योग प्रशिक्षक सत्यजीत मिश्रा ने बच्चों एवं शिविर में मौजूद लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग से शरीर को स्वस्थ और मन को तनावमुक्त रखने के बारे में जानकारी दी।
योगाभ्यास के बाद शिविर में मौजूद बच्चों को पोषण आहार के रूप में दूध एवं बिस्किट वितरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य और मानसिक wellbeing को ध्यान में रखते हुए इस तरह की गतिविधियां लगातार आयोजित की जाएंगी।
