भागलपुर को मिली नई डीडीसी, रोजी कुमारी बनीं उप विकास आयुक्त
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
बिहार सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में भागलपुर को नई उप विकास आयुक्त (डीडीसी) मिल गई हैं। अररिया में डीडीसी के पद पर कार्यरत रोजी कुमारी को भागलपुर का नया उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद नियुक्त किया गया है। वहीं, भागलपुर के निवर्तमान डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रोजी कुमारी जल्द ही भागलपुर में पदभार ग्रहण करेंगी। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले में ग्रामीण विकास, मनरेगा, पंचायत एवं जिला परिषद से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह नियुक्ति बिहार सरकार द्वारा किए गए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है।
