सड़क निर्माण विभाग, बिहार सरकार के मंत्री कुमार शैलेन्द्र के भागलपुर आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने अंग-वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान करते हुए हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सड़क निर्माण विभाग, बिहार सरकार के मंत्री कुमार शैलेन्द्र के भागलपुर आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के भागलपुर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने अंग-वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान करते हुए हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रिपोर्ट – मोहम्मद शमशेर भागलपुर /बिहार

स्वागतोपरांत जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने माननीय मंत्री को एक मांग-पत्र सौंपते हुए भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड की महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरित कर उनका पक्कीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कराने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके तथा समुचित विकास सुनिश्चित हो। मांग-पत्र में निम्नलिखित सड़कों को शामिल किया गया—

1. आरसीडी मुख्य पथ नंदलालपुर से झारखंड सीमा दादर तक, भाया प्यालापुर , श्यामपुर।
2. आरसीडी मुख्य पथ टोपरा टोला से बकिया सुखाय (जिला कटिहार) तक, भाया चटइया खवासपुर।
3. मुख्य पथ सुंदरपुर से गोपालीचक आरसीडी सड़क तक, भाया बसंतपुर।

इस अवसर पर श्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि माननीय मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र के नेतृत्व में बिहार में सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं।

जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से भागलपुर सहित पूरे बिहार में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष शेखर पांडे, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, जदयू नेत्री शालिनी साह, दुर्गेश शाह, छात्र नेता गोलू मंडल, कार्यालय सह-प्रभारी विनोद शाह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!