कहलगांव में युवक हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. हुसैन, निवासी काजीपुरा थाना कहलगांव और मो. अब्दुल असारी, निवासी काजीपुरा थाना कहलगांव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार 28 अगस्त 2026 को मृतक की पत्नी शेखा देवी ने अपने पति टिपिन कुमार की हत्या किए जाने को लेकर कहलगांव थाना में लिखित आवेदन दिया था। मामले में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई।वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ सीसीटीवी फुटेज, लिखित आवेदन और अन्य तथ्यों का विश्लेषण करते हुए लगातार छापेमारी की जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी मो. हुसैन के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में संलिप्त दूसरे आरोपी मो. अब्दुल असारी को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है बरामदगी में हत्या में प्रयुक्त लोहे का एक टुकड़ा और एक मोबाइल फोन शामिल है
