जगदीशपुर थाना में नवनिर्मित महिला सिपाही बैरक का उद्घाटन
जगदीशपुर थाना परिसर में नवनिर्मित महिला सिपाही बैरक का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। भागलपुर के आरक्षी अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने फीता काटकर बैरक का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सीटी sp अतुलेश झा, dy SP नवनीत कुमार, जगदीशपुर थाना अध्यक्ष रामचंद्र सिंह सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवासीय एवं कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इस बैरक को महत्वपूर्ण पहल बताया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने बैरक का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
