कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन छापेमारी समेत 7 गिरफ्तार, 51.88 लीटर शराब बरामद

कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन छापेमारी समेत 7 गिरफ्तार, 51.88 लीटर शराब बरामद

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 51.880 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सापोखर में ड्रोन छापेमारी के दौरान अजय ऋषि के पास से 3 लीटर चुलाई शराब और किरण देवी के पास से 5 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं शिकारपुर से बादल कुमार राय को 6 लीटर विदेशी शराब/बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्राणपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे धीरू व्याधा के पास से 4.5 लीटर बीयर तथा पकड़ियाडीह से निरंजन कुमार के पास से 2 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिया रेलवे स्टेशन से रवि मंडल को 5 लीटर बीयर के साथ पकड़ा गया।
इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र के VIP गेट से 14.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि अनाथालय रोड से कौशल कुमार राय को 11.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
मद्य निषेध विभाग ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!