शेखपुरा-स्कॉर्पियो और टोटो की टक्कर में आधा दर्जन घायल, एक घंटे तक सड़क- जाम

शेखपुरा-स्कॉर्पियो और टोटो की टक्कर में आधा दर्जन घायल, एक घंटे तक सड़क- जाम

शेखोपुरसराय-संवाददाता

शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य सड़क मार्ग पर अंबारी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप रविवार को स्कॉर्पियो और टोटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस कारण मुख्य सड़क मार्ग पर लगभग एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो यात्रियों को लेकर बरबीघा की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन की मदद से बाहर निकालकर इलाज के लिए शेखोपुरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बरबीघा के विभिन्न निजी अस्पतालों में भेजा।
घायलों में शेखोपुरडीह गांव निवासी टोटो चालक, दुकानदार दिलीप कुमार, नीलम देवी एवं उनका पुत्र, अंबारी गांव की आरती देवी, चांदसी कुमारी तथा एक छोटा बच्चा शामिल हैं। चिकित्सकों ने बताया कि टोटो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर टायर और बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही शेखोपुरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और टोटो को जब्त कर थाना ले आई है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। जाम हटने के बाद यातायात को सामान्य कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!