मालदा मंडल द्वारा डीएलसी अभियान 5.0 के अंतर्गत रेल पेंशनभोगियों के लिए स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के साथ विशेष डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविरों का आयोजन

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

मालदा मंडल द्वारा डीएलसी अभियान 5.0 के अंतर्गत रेल पेंशनभोगियों के लिए स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के साथ विशेष डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविरों का आयोजन

Malda, November 13, 2026:

राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान 5.0, जो 1 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है, के अंतर्गत पूर्व रेलवे का मालदा मंडल रेल पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) बनवाने में सुविधा प्रदान करने तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष पहल कर रहा है। *यह पहल श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा के मार्गदर्शन में की जा रही है।*

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को सुविधाजनक एवं परेशानी मुक्त सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मालदा तथा भागलपुर, साहिबगंज और जमालपुर रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के साथ विशेष डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

चालू सप्ताह के दौरान मालदा मंडल के विभिन्न स्थानों पर समर्पित रेल कर्मचारियों की सहायता से 100 से अधिक रेल पेंशनभोगियों ने सफलतापूर्वक अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाया है। इन शिविरों में पेंशनभोगियों को डीएलसी प्रक्रिया सुगमता से पूरी करने के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता, आधार संबंधी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

रेल पेंशनभोगियों ने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाने में रेल कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सहायता तथा अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की है।

इस समन्वित पहल के माध्यम से मालदा मंडल सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण, सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। यह अभियान डिजिटल सुविधाओं, पेंशनभोगी हितैषी सेवाओं तथा स्वास्थ्य संबंधी सहायता को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में मंडल के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!