जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेखर पांडे ने माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद किया और बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को बनने पर बधाई दिया।

जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेखर पांडे ने माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद किया और बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को बनने पर बधाई दिया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर जिला अंतर्गत जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेखर पांडे ने बताया कि हमारा बिहार 1990 से लेकर 2005 तक लालू परिवार ने बिहार की जनता को अंधेरे में रखा था क्योंकि गुंडा राज था लेकिन माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को 2005 के बाद से प्रकाश देने का काम किया और 20 वर्षों तक लगातार जनता के दिलों में अपना सम्मान परिवार के सदस्यों की तरह बनाए रखें, इन्होंने अपने राजनीति कैरियर में कोई परिवार बाद नहीं किया ।कई अहम फैसले इन्होंने बिहार के हर जिला, पंचायत , कस्बा, जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता से मिलकर और उनसे सुझाव मांगने का काम किया ताकि बिहार की जनता यानि इनको मिलने वाली मूल सुविधाएं पर काम कर जनता के प्रति कर्तव्य पूर्वक विश्वास कायम किया ।इनकी सरकार में होने वाली कार्य जैसे सात निश्चय ,हर घर जल नल योजना,बिहार के ऊर्जा – विद्युतीकरण जैसे बाढ़ एनटीपीसी,शहर से गांव तक पक्की सड़क योजना,महिला सुरक्षा,वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन की माशिक बढ़ोतरी भी हुई,नौकरी यानि रोजगार की बात करें तो 1500 रुपए मासिक शिक्षक बहाल कर शिक्षा नीति पर सफल कार्य किया , किसानों के लिए हर खेतों तक सिंचाई प्रबंध का योजना एवं अन्य कई मूल सुविधाएं पर कार्य करने की योजना बनाया।कई बार नीतीश कुमार जी अपने बिहार से पूर्व केंद्रीय सरकार में मंत्री रहे इन्होंने अपनी राजनीति कैरियर में सादा जीवन उच्च विचार वाली मुख्य बातों को ध्यान देते हुए कई बार मुख्यमंत्री बने रहे जहां तक मेरा मानना है कि अगर कोई राज्य में सरकार महिलाओं पर विशेष ध्यान रखा तो वो मेरे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने रखा क्योंकि शराब बंदी जैसे कानून , बिहार के हर जिला के कस्बों तक प्रशासनिक व्यवस्था के द्वारा बंद किया गया। वहीं महिलाओं के लिए कई योजना बनाई गई और महिला सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीरता पूर्वक समय – समय पर नीतियोग तरीके से काम किया।वहीं स्वास्थ्य योजनाओं पर अन्य राज्यों से डॉक्टरों को बहाल कर चिकित्सा मामलों में मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान हर जिला में इन्फ्रास्ट्रक्टर का नया रूप दिया ।शेखर पांडे ने बड़े भावुक होकर कहा कि नीतीश कुमार जी हम सभी के राजनीति कैरियर के अभिवावक हैं ।इन्होंने जै पी आंदोलन से ही बड़ी संयंता पूर्वक कार्य करते हुए बिहार को आगे बढ़ाने एवं नई पीढ़ी को दिशा दिखाने का जो काम किया है उनको सभी याद करते रहेंगे।वहीं बिहार सरकार में बनने वाले नए माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को शपथ ग्रहण होने पर जदयू पार्टी के सभी कार्यकर्ता की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।कुशल एवं अनुशासनित रूप से बिहार को विकाश मॉडल पर कार्य करने का योजना जो बिहार सरकार ने बनाया है उसमें जो कार्य पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के बचे हुए हैं इसको पूरा करने का वर्तमान सरकार सभी योजनाओं पर कार्य कर पूर्ण करने का जिम्मेदारी निभाने वाले हैं ताकि बिहार की जनता फिर से काम करने वाली सरकार को चुने जो वर्तमान में बिहार वाशियों को देखने को मिला। शेखर पांडे ने पत्रकारों से यह भी कहा कि जो लोग कहते थे कि पैदल चलकर कितना सुधार होगा दौड़ने वाले चाहिए बिहार को , लो अब आ गयें के साथ ऐक्शन में बिहार सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!