बाबा साहब अमर रहे बाबा साहब का संविधान अमर रहे।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर जिला अंतर्गत नाथनगर विधानसभा प्रत्याशी जेड हसन ने बताया – आज पूरे देश के लोगों को एनडीए के नेताओं के द्वारा महिला आरक्षण विधेयक बिल पास न होने को लेकर सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सही तथ्य को छुपा कर विपक्ष को महिला आरक्षण विरोधी बताया जा रहा है ये जब की सच्चाई नहीं है,
महिला आरक्षण विधेयक 2023 जिसमें 33 फीसदी आरक्षण है , जो दोनों सदन से 2023 में ही पारित हो गया है, फिर केंद्रीय कानून मंत्री के द्वारा सेक्शन 66 को सस्पेंड करके 131 संविधान संशोधन बिल 2026 (महिला आरक्षण बिल) के साथ परिसीमन बिल 2026 लाने की क्या जरूरत थी?
ये दोनों बिल अलग अलग भी लाया जा सकता था, ये इसलिए एनडीए के द्वारा किया गया है कि महिला आरक्षण बिल के पीछे परिसीमन बिल 2026 पास कराना था, पर एनडीए अपने इस चुनावी मकसद में कामयाब नहीं हो पाया, अपनी गलती छिपाने के लिए सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर हाय तौबा मचा रहे है,
जहां तक महिला आरक्षण की बात है तो हमारे नेता आदरणीय तेजस्वी यादव जी ने तो 50 फीसदी महिला आरक्षण की मांग की और उस आरक्षण में एससी एसटी और ओबीसी को भी आरक्षण मिले, लगातार इसकी बात कर रहे हैं ।एनडीए के द्वारा लाए इस चुनावी बिल को इंडिया गठबंधन रोक पाया, क्योंकि हम लोगों के पास बाबा साहब का संविधान है और उसी संविधान की ताकत से संविधान की रक्षा और देश हित में कोई भी सार्थक बिल पारित करने के लिए, अपने दल के लोगों को मजबूती से लोकसभा ,राज्यसभा विधानसभा और विधान परिषद भेजने का हम सभी कार्य करें।।
जय भीम जय संविधान जय राजद जय लालू जी जय बिहार।
भवदीय
जेड हसन कार्यालय
नाथनगर विधानसभा प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल 2025।
