ओटीसी,बरौनी में 23 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं थल सैनिक शिविर चयन प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार/बरौनी

राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी के तत्वावधान में 23 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा ओटीसी बरौनी में 13 से 22 जुलाई तक 10 दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप सह प्री थलसेना कैम्प- 1 का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बिहार एवं झारखंड निदेशालय के अंतर्गत आने वाले भागलपुर ग्रुप ,गया ग्रुप ,मुजफ्फरपुर ग्रुप ,पटना एवं रांची के ग्रुप के कुल 195 कैडेट थलसेना कैंप में चयन हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
गौरतलब हो कि थल सेना कैंप एनसीसी का एक बहूप्रतिष्ठित कैंप माना जाता है, इसमें चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है। प्रतियोगिता का विषय मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन , जेडीएफएस इत्यादि रहता है। कैडेट कई चरणों में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए अंततः थलसेना कैंप हेतु दिल्ली जाने के लिए चयनित होते हैं ।
साथ ही संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कैंप में भी कैडेट को कई तरह की गतिविधियां सिखलाई जाती हैं जैसे ड्रिल ,फायरिंग , मैप रीडिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि।
शिविर का शुभारंभ कर्नल रितेश मोहन द्वारा विधिवत तरीके से किया गया। कर्नल रितेश मोहन ने सभी कैडेट को समय का महत्व पहचानने और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। कर्नल ने अपनी ओजपूर्ण तथा प्रभावी संचार से सभी कैडेट्स को जीवन में लक्ष्य निर्धारण एवं लक्ष्य प्राप्ति तक अथक परिश्रम हेतु प्रोत्साहित किया , जिसका व्यापक असर सभी कैडेट्स के चेहरे पर स्पष्ट दिख रहा था।
आयोजित शिविर की समस्त व्यवस्थाएं सूबेदार मेजर सुरेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न की जा रही हैं। प्रशिक्षण में बटालियन के एएनओ, जीसीआई, ट्रेनिंग जेसीओ एवं पीआई स्टाफ सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!