जितिया पर्व को लेकर जगदीशपुर बाजार में सब्जियों के दाम चढ़े, खरीदारी को मजबूर ग्रामीण

जितिया पर्व को लेकर जगदीशपुर बाजार में सब्जियों के दाम चढ़े, खरीदारी को मजबूर ग्रामीण

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर। जितिया पर्व को लेकर जगदीशपुर बाजार में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। बाजार में अधिकांश सब्जियां 100 रुपये किलो से कम कीमत पर उपलब्ध नहीं हैं। पर्व को लेकर ग्रामीण महंगी सब्जियां खरीदने को मजबूर हैं।
गुरुवार को नहाय-खाय के साथ जितिया पर्व की तैयारी शुरू होगी। इसको लेकर घरों में विभिन्न प्रकार की सब्जियां बनाने और पूजा की तैयारी की जा रही है। पर्व में झिंगली की विशेष मांग रहती है। बाजार में झिंगली करीब 200 रुपये किलो बिक रही है। वहीं कई अन्य सब्जियों के दाम भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हैं।
ग्रामीण जितेंद्र सोनी ने बताया कि जितिया पर्व को लेकर सब्जियों की कीमतों में काफी तेजी आई है। उन्होंने बताया कि 250 ग्राम झिंगली के लिए करीब 25 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। पर्व के कारण सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, लेकिन पर्व की जरूरत को देखते हुए लोग महंगी सब्जियां खरीदने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!