भागलपुर में जितिया पर्व के नहाय-खाय के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया है !

डेस्क/बिहार
लोकेशन//भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

जितिया पर नदी में डूबी ममता, 24 घंटे बाद मिला शव

भागलपुर में जितिया पर्व के नहाय-खाय के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया है !

जिले के अमडंडा थाना क्षेत्र के रानी बमिया गांव में नदी में नहाने गई ममता कुमारी गहरे पानी में डूब गई !

घटना के बाद करीब 24 घंटे तक लगातार उसकी तलाश की गई।

आखिरकार ममता का शव बरामद कर लिया गया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वीओ-1

तस्वीरें भागलपुर के अमडंडा थाना क्षेत्र के रानी बमिया गांव की हैं, जहां जितिया पर्व के नहाय-खाय के दिन ममता कुमारी अपनी तीन सहेलियों के साथ नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान ममता अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई !

वीओ-2

हादसे के बाद ममता की तीनों सहेलियां किसी तरह नदी से बाहर निकलीं और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और ममता की तलाश शुरू कर दी।

वीओ-3

घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद SDRF की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया। शुक्रवार से लगातार करीब 24 घंटे तक नदी में ममता की तलाश जारी रही। परिवार और ग्रामीण भी उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे रहे।

वीओ-4

आखिरकार करीब 24 घंटे बाद ममता का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों की उम्मीद मातम में बदल गई। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं पूरे रानी बमिया गांव में शोक का माहौल है।

आउट्रो

जितिया पर्व के मौके पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। गांव में आज के पवॅ के दिन भी मायूसी और सन्नाटा छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!