सबौर थानान्तर्गत 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी गिरफ्तार
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
ऐंकर —भागलपुर
वरीय पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट-स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-01.06.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की कुछ व्यक्ति के द्वारा पश्चिम बंगाल से परिवहन करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ सबौर थानान्तर्गत लैलख रेलवे स्टेशन पर आने वाले है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर, सबौर थानाध्यक्ष एवं डी०आई०यू० टीम भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया ।उक्त गठित टीम के द्वारा सबौर थानान्तर्गत ग्राम सबौर पंचमुखी के समीप पहुँचा तो देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से 01. रंजीत तांती को हबीबपुर थाना से 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछ-ताछ के क्रम में पता चला की इनके द्वारा अवैध मादक पदार्थ पश्चिम बंगाल से लाकर अपने घर पर संग्रह कर खरीद-बिक्री का कार्य करते है
उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछ-ताछ करते हुए इनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटी एस पी भागलपुर।
