नवगछिया के राघोपुर में कटाव का CM ने किया हवाई सर्वेक्षण, एयरपोर्ट पर अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

नवगछिया के राघोपुर में कटाव का CM ने किया हवाई सर्वेक्षण, एयरपोर्ट पर अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर में हो रहे कटाव का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने भागलपुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्यों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने का निर्देश दिया हवाई सर्वेक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे वहीं ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ राहत और बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया गया है

बाइट — शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ऊर्जा मंत्री बिहार सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!