सत्कार क्लब भागलपुर कचहरी चौक पर की गई कलश स्थापना, गज पर मां के आगमन को माना जा रहा शुभ

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
ब्यूरो हेड/ अमित कुमार
9798944840

सत्कार क्लब भागलपुर कचहरी चौक पर की गई कलश स्थापना, गज पर मां के आगमन को माना जा रहा शुभ

 

भागलपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन चारों तरफ भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शहर के कचहरी चौक स्थित सत्कार क्लब में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दिन के साढ़े ग्यारह बजे अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया। इस दौरान मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई।
पूजा करा रहे पंडित विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन गज यानी हाथी पर हुआ है जिसे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां का गज पर आगमन अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि का संकेत देता है।
वहीं, सत्कार क्लब में पिछले करीब 15 वर्षों से मंदार विद्यापीठ गुरुधाम के पंडित विपिन कुमार मिश्रा पूजा-अर्चना कराते आ रहे हैं नवरात्र को लेकर पूजा समिति के सदस्यों ने विशेष तैयारियां की हैं। कलश स्थापना के साथ ही कचहरी चौक का माहौल भक्तिमय हो गया है और श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुट गए हैं

बाइट — विपिन कुमार मिश्रा पंडित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!