मालदा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक उपयोग में कमी एवं सतत जल उपयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष पहल

मालदा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक उपयोग में कमी एवं सतत जल उपयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष पहल

मई 23, 2026:

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

15 मई से 5 जून 2026 तक मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत, मालदा मंडल द्वारा एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा सतत जल उपयोग को बढ़ावा देने विषय पर विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम *मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।*

*वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन), मालदा, श्री प्रदीप दास के पर्यवेक्षण में मालदा टाउन, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर एवं अन्य रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न जागरूकता एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें वाणिज्य एवं पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन विभाग के रेलकर्मियों के साथ-साथ स्टेशन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।*

*कार्यक्रम के अंतर्गत भागलपुर स्टेशन पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन (PBCM) के रखरखाव एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। साथ ही, मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध जल पुनर्भरण (Water Refill) सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा यात्रियों को अपनी पानी की बोतल साथ रखने, उसे पुनर्भरित करने एवं पुनः उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त, खाद्य स्टॉलों एवं विक्रेता इकाइयों पर विशेष अभियान चलाकर एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों एवं खानपान विक्रेताओं को पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया।*

ये निरंतर प्रयास विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उद्देश्यों के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति मालदा मंडल की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!