बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक: नाथनगर में जीआर राशि वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया, सीओ बोले- सीसीटीवी की निगरानी में होगा इंट्री

बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक: नाथनगर में जीआर राशि वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया, सीओ बोले- सीसीटीवी की निगरानी में होगा इंट्री

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर नाथनगर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ट्राइसम भवन में बाढ़ अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता नाथनगर प्रखंड प्रमुख दुर्गा दयाल ने की बैठक की शुरुआत में नाथनगर के नवपदस्थापित अंचल अधिकारी (सीओ) मनोहर कुमार का जनप्रतिनिधियों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया इसके बाद बैठक में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों एवं बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई सीओ मनोहर कुमार ने बताया कि वे अगले सप्ताह से प्रखंड के सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों का जनप्रतिनिधियों के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे उन्होंने बताया कि बाढ़ पूर्व तैयारियों के तहत नावों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा सूखा राशन खाद्य सामग्री वितरण के लिए निविदा व टेंट-पंडाल निर्माणकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर पत्र निर्गत कर दिया गया है नाविकों के बकाया भुगतान पर उन्होंने कहा कि अधियाचना भेजी जा चुकी है, दो से चार दिनों में आवंटन आते ही बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा बैठक में प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
नौ पंचायतों के प्रतिनिधियों ने उठाया जीआर राशि में गड़बड़ी का मुद्दा
बैठक के दौरान राघोपुर, भतोड़िया, भुवालपुर, शंकरपुर, बैरिया, गोसाईंदासपुर, रन्नुचक समेत प्रखंड की नौ पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली जीआर (ग्रेच्युटस रिलीफ) राशि में ऑपरेटरों द्वारा गड़बड़ी किए जाने का गंभीर आरोप लगाया जनप्रतिनिधियों का कहना था कि पात्र लाभुकों को वंचित कर दिया जाता है नौ पंचायतों के लिए बनेंगे अलग-अलग काउंटर, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी सीओ मनोहर कुमार ने स्पष्ट किया कि जीआर राशि की इंट्री के लिए नौ पंचायतों के हिसाब से अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। पूरी वितरण प्रक्रिया अंचल अधिकारी की सीधी देखरेख में और सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।

बाइट -मनोहर कुमार
सीओ नाथनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!