जगदीशपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार

जगदीशपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के उस पार गिलास में देसी शराब भरकर दुकान की तरह बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश मंडल के पुत्र अमर कुमार (35) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अमर कुमार अपने घर में देसी शराब तैयार कर रेलवे लाइन के उस पार प्रतिदिन गिलास में करीब 100 रुपये में शराब बेचता था। गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में एसआई राहुल कुमार, सिपाही अमित कुमार और गश्ती दल शामिल थे। पुलिस टीम ने छापेमारी कर अमर कुमार को 5 लीटर देसी शराब और शराब परोसने वाले गिलास के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!